दिलचस्प बात यह है कि मोदी ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस से भी फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान ‘क्वाड’ समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बाइडन और अल्बानीस के साथ फोन पर उनकी बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस साल का ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन अगले महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान बाइडन ने यूक्रेन के लिए पीएम मोदी के शांति और मानवीय सहायता के संदेश के लिए उनकी सराहना की। दरअसल, पीएम मोदी ने 23 अगस्त को कीव की यात्रा की थी। इससे पहले पीएम मोदी ने रूस का दौरा किया था। इसे लेकर अमेरिका और पश्चिमी देश आगबबूला हो गए थे।
विज्ञापन
ऐसे में पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा अमेरिका को काफी भा रहा है। अपनी सात घंटे की यूक्रेन की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा था कि यूक्रेन और रूस को युद्ध को समाप्त करने के लिए एक साथ बैठना चाहिए। भारत शांति बहाल करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
जो बाइडन ने क्या कहा?
इसे लेकर बाइडन ने कहा कि मैंने पोलैंड और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से बात की और यूक्रेन के लिए शांति और मानवीय सहायता के उनके संदेश के लिए उनकी सराहना की। हमने इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि में योगदान देने के लिए एक साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। रूस, पोलैंड और यूक्रेन की पीएम मोदी की यात्रा और बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रमों के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने क्या कहा?
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, 'आज फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात हुई। हमने यूक्रेन के हालात समेत विभिन्न क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मैंने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत की ओर से पूर्ण समर्थन की बात दोहराई। हमने बांग्लादेश के हालात पर भी चर्चा की। हमने वहां सामान्य स्थिति की बहाली और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
एंथनी अल्बानीस से भी पीएम मोदी ने की थी बात