फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel War: नेतन्याहू बोले- बंधकों की रिहाई के समझौते के बाद भी जारी रहेगा युद्ध, जानें क्या है पूरी योजना

Wed, 22 Nov 2023 05:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा, जिसमें महिलाएं और बच्चे होंगे और वे सभी इस्राइली नागरिक ही होंगे। रिहाई के बदले इस्राइल चार दिन का युद्ध विराम करेगा।

विज्ञापन
Benjamin Netanyahu - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी कैबिनेट को बताया कि संघर्ष विराम के बाद भी युद्ध जारी रहेगा, जब तक हमास खत्म नहीं हो जाता। बता दें, इस्राइल के प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि बंधकों को मुक्त करने के लिए एक समझौता होने वाला है, जिसके बदले युद्ध विराम होगा। 
विज्ञापन


हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयेह ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। हनिएह ने टेलीग्राम पर कहा था कि हम संघर्ष विराम को लेकर एक समझौते पर पहुंचने के करीब हैं। बाइडन ने मंगलवार को कहा कि समझौता काफी करीब है,   
यह जल्द पूरा होने वाला है। युद्ध से जुड़े सभी पक्षों ने संकेत दे दिया है कि एक बड़े समझौते पर काम हो रहा है। 

कुछ ऐसी होगी रिहाई की योजना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा, जिसमें महिलाएं और बच्चे होंगे और वे सभी इस्राइली नागरिक ही होंगे। रिहाई के बदले इस्राइल चार दिन का युद्ध विराम करेगा। इसके अलावा, इस्राइल प्रतिदिन 10 और बंधकों की रिहाई के बदले और अधिक दिनों के लिए युद्ध विराम के लिए तैयार हो सकता है। इस योजना से कुल 70-80 लोग आजाद हो सकते हैं। 
विज्ञापन




युद्ध विराम समझौते में कतर की भागीदारी अहम
हाल ही में जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बंधकों की रिहाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब हमारे पास बताने के लिए कुछ होगा, तो हम जरूर बताएंगे। अभी बस इतना ही कि चीजें सही चल रही हैं। जल्द ही हम समझौते में सफलता हासिल करेंगे। बता दें, इस्राइल और हमास के बीच कतर अहम भूमिका निभा रहा है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने भी कहा कि बातचीत महत्वपूर्ण चरण में है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें