फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'गाजा में बच्चों की मौत के लिए अमेरिका जिम्मेदार'; सीनेट बाधित करने के आरोप में कारोबारी कोहेन हिरासत में

Thu, 15 May 2025 08:34 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

एंड जेरी के सह संस्थापक और प्रगतिशील कार्यकर्ता और बेन बेन कोहेन को अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
अमेरिकी संसद - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंड जेरी के सह संस्थापक और प्रगतिशील कार्यकर्ता और बेन बेन कोहेन को अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। ये वाकया तब हुआ जब स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर मेडिकेड में कटौती करने के लिए प्रस्ताव ला रहे थे, उसी दौरान प्रदर्शनकारियों के समूह में शामिल बेन कोहेन ने गाजा में जारी नरसंहार और भुखमरी के शिकार बच्चों के लिए अपना विरोध जताया। 

विज्ञापन


अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही के दौरान जब स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर अपने विभाग के बजट प्रस्ताव की जानकरी दे रहे थे। उसी दौरान कोहेन ने उन्हें रोकते हुए अपना विरोध जताया। कोहेन ने चिल्लाते हुए कहा कि कांग्रेस गाजा में बच्चों को मारने के लिए बम खरीदने के लिए भुगतान करती है, जबकि यहां सांसद निम्न आय वाले परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम का प्रस्ताव रखते हैं। उन्होंने सीनेटरों से आग्रह करते हुए यह भी कहा कि वे इस्राइल पर गाजा में भुखमरी के शिकार बच्चों तक भोजन और रसद पहुंचाने के लिए दबाव डालने की भी अपील की। इसी दौरान, सीनेट में मौजूद सुरक्षा बलों ने कोहेन को रोकते हुए आनन-फानन में उन्हें हथकड़ी पहनाई और सीनेट से बाहर ले गए। 

गाजा मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कोहेन
हालांकि कुछ देर बाद कोहेन को रिहा कर दिया गया। अपनी रिहाई के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कोहेन ने गाजा मुद्दे पर अमेरिकी सरकार के कदमों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है कि अमेरिका ने इस्राइल के लिए 20 बिलियन डॉलर को मंजूरी दी है।  उन्होंने कहा कि अधिकांश अमेरिकी इस बात से नाराज हैं कि उनके पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिका की मान्यताओं के भी खिलाफ 
कोहेन ने कहा कि हजारों लोगों के नरसंहार को स्वीकार करना और उसमें सहभागी होना, मनुष्य होने के नाते हमारी मूल भावना  पर आघात है। साथ ही यह अमेरिका की मान्यताओं के भी खिलाफ है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपने बजट का आधा हिस्सा युद्ध पर खर्च करता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर आप उस धन का आधा हिस्सा भी दुनिया में जीवन को बेहतर बनाने में खर्चेंगे तो जंग नहीं होगी। आगे बोलते हुए बेन कोहेन ने जंग शांत करने के लिए वार्ता और कूटनीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देशों के बीच तमाम मुद्दे हैं, लेकिन उन्हें बिना मारे-पीटे वार्ता के जरिए भी हल किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: वॉशिंगटन पोस्ट ने भी पाकिस्तान के झूठ की खोली पोल, बताया- भारत से संघर्ष में छह एयरबेस तबाह
विज्ञापन


20 महीने से जारी है जंग
गाजा में युद्ध तब शुरू हुआ, जब हमास के नेतृत्व वाले चरमपंथियों ने 2023 में दक्षिणी इस्राइल पर मिसाइलों की बारिश कर दी थी। लड़ाकों ने इस्राइल में घुसपैठ करके 1,200 लोगों को मार डाला। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस्राइल के जवाबी हमले में 52,800 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से कई महिलाएं और बच्चे हैं। इस्राइल के हमले ने गाजा के शहरी परिदृश्य के बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया है और 90% आबादी को विस्थापित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- Axiom-4 Mission: अब आठ जून को लॉन्च होगा एक्सिओम-4; नील आर्मस्ट्रांग की विरासत बढ़ाने को तैयार शुभांशु शुक्ला  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें