फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: ब्यूटी इन्फ्लुएंसर की दिनदहाड़े हत्या; टिकटॉक लाइवस्ट्रीम के दौरान गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Thu, 15 May 2025 08:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन

मैक्सिको में ब्यूटी इन्फ्लुएंसर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह टिकटॉक पर लाइवस्ट्रीम कर रही थीं। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि मध्य मैक्सिकन राज्य जलिस्को में एक ब्यूटी सैलून में टिकटॉक लाइवस्ट्रीम कर रही एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लैटिन अमेरिकी राष्ट्र में इस समय पहले से ही हड़कंप मचा हुआ है। यहां प्रतिद्वंद्वी कार्टेल मैक्सिको के अधिकांश हिस्सों में क्षेत्रीय नियंत्रण के लिए खूनी युद्ध लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


23 साल की वेलेरिया मार्केज मंगलवार को अपने लाइवस्ट्रीम पर कैमरे के पीछे एक डिलीवरी मैन से बात कर रही थीं, तभी उन्हें एक बार सीने पर और एक बार सिर में गोली लगी। इसके बाद वह गिर गईं और तुरंत उनकी मौत हो गई। मॉडल और ब्यूटी इन्फ्लुएंसर ग्वाडलजारा के बाहरी इलाके जैपोपन की नगर पालिका में एक ब्यूटी सैलून के अंदर थीं, जब यह घटना हुई।

इसके कुछ ही घंटों बाद मैक्सिकन पीआरआई पार्टी के पूर्व कांग्रेसी लुइस आर्मंडो कॉर्डोवा डियाज की भी इलाके के एक कैफे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। राज्य के अधिकारियों ने कहा कि वे मार्केज की मौत की जांच एक महिला की हत्या के रूप में कर रहे हैं। यह लैटिन अमेरिका में लिंग आधारित हिंसा का एक गंभीर मामला है, जहां एक महिला पर उसके लिंग के कारण हमला किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें