फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: ‘बेलारूस सीमा पर हथियारों को बढ़ा रहा है’, यूक्रेन ने दी चेतावनी- आत्मरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे

Mon, 26 Aug 2024 07:16 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस के दबाव में आकर बेलारूस यूक्रेनी सीमा पर हथियारों का जखीरा इकट्ठा कर रह है। यूक्रेन ने बेलारूल को चेतावनी देते हुए कहा है कि हम आत्मरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। 
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन का आरोप है कि बेलारूस यूक्रेनी सीमा पर हथियारों को बढ़ा रहा है। खुफिया सूत्रों का हवाला देकर यूक्रेन ने दावा किया है कि बेलारूस सशस्त्र बल के अभ्यास की आड़ में यूक्रेनी उत्तरी सीमा पर बड़ी संख्या में कर्मियों और हथियारों को बढ़ा रहा है।

विज्ञापन


यूक्रेन के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘मिन्स्क विशेष ऑपरेशन बलों के साथ-साथ टैंक, तोपखाने, मल्टीपल-लॉन्च रॉकेट सिस्टम (एमएलआरएस), वायु रक्षा प्रणाली और इंजीनियरिंग उपकरण सहित हथियारों को बेलारूस के गोमेल शहर के पास जमा कर रहा है।

यह शहर बेलारूस-यूक्रेन सीमा से लगभग 30 किलोमीटर के अंदर स्थित है। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने यह भी नोट किया कि कुछ पूर्व वैगनर पीएमसी सैनिक भी क्षेत्र में मौजूद हैं। इससे पहले, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा था कि उन्होंने इस गर्मी में देश की एक तिहाई सेना को सीमा पर भेजा है। उन्होंने दावा किया कि सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा बेलारूस और यूक्रेन के बीच गलतफहमी का नतीजा था।
विज्ञापन


बेलारूसी वायु रक्षा बल के कमांडर, मेजर जनरल एंड्री लुक्यानोविच ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि देश ने यूक्रेन के साथ अपनी सीमा पर अतिरिक्त वायु रक्षा सैनिकों और विमानों को तैनात किया है।

कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने बेलारूस को मॉस्को के दबाव में अपने देश के लिए गलतियां नहीं करने और यूक्रेन की सीमा से सेना को तुरंत वापस बुलाने की चेतावनी दी है।

यूक्रेन की तरफ जारी बयान में कहा गया, ‘हम चेतावनी देते हैं कि बेलारूस द्वारा यूक्रेन की सीमा के उल्लंघन के मामले में हम संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा गारंटीकृत आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे। बेलारूस में सभी सैन्य सांद्रता, सैन्य सुविधाएं और आपूर्ति मार्ग यूक्रेन के सशस्त्र बलों के लिए वैध लक्ष्य बन जाएंगे।’

यूक्रेन से प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में यूक्रेन यात्रा के दौरान वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने उनके नाम खुला पत्र लिखा था। इस पत्र में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी से संकट की इस घड़ी में भारत की ओर से मानवीय मदद के साथ साथ रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में सहायता की भी अपील की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें