वेंस ने कहा, 'अगर, कैलिफोर्निया ओहियो से अलग गर्भपात नीति अपनाना चाहतै है, तो ओहियो को कैलिफोर्निया का सम्मान करना होगा और कैलिफोर्निया को भी ओहियो का। ट्रंप का दृष्टिकोण यह है कि हम चाहते हैं कि अलग-अलग राज्य और उनकी संस्कृतियां व उनकी राजनीतिक संवेदनशीलताएं ये निर्णय लें, क्योंकि हम नहीं चाहते कि इस मुद्दे पर संघीय संघर्ष लगातार जारी रहे।
रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यदि पुन: निर्वाचित होते हैं तो वह संघीय गर्भपात प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। यदि कांग्रेस द्वारा ऐसा कोई विधेयक पारित किया जाता है तो वह उसे वीटो कर देंगे। वेंस का यह बयान कमला हैरिस की उस चेतावनी के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रंप देश भर में गर्भपात पर प्रतिबंध लगा देंगे।
विज्ञापन
एक प्रेस मीट के दौरान रविवार (स्थानीय समयानुसार) को वेंस से पूछा गया कि क्या पूर्व राष्ट्रपति दोबारा चुने जाने पर राष्ट्रीय गर्भपाल प्रतिबंध को वीटो करेंगे, इसका जवाब देते हुए वेंस ने कहा, 'मैं ऐसा कह सकता हूं, क्योंकि ट्रंप इस बारे में यथासंभव स्पष्ट रहे हैं। वह इस विशेष विषय पर चल रहे सांस्कृतिक युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं।'
वेंस ने आगे कहा, 'अगर, कैलिफोर्निया ओहियो से अलग गर्भपात नीति अपनाना चाहतै है, तो ओहियो को कैलिफोर्निया का सम्मान करना होगा और कैलिफोर्निया को भी ओहियो का। ट्रंप का दृष्टिकोण यह है कि हम चाहते हैं कि अलग-अलग राज्य और उनकी संस्कृतियां व उनकी राजनीतिक संवेदनशीलताएं ये निर्णय लें, क्योंकि हम नहीं चाहते कि इस मुद्दे पर संघीय संघर्ष लगातार जारी रहे। कहा कि हम चाहते हैं कि संघीय सरकार इन बड़े आर्थिक और आप्रवासन प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करे। राज्यों को अपनी स्वयं की गर्भपात नीति तय करने दें।
विज्ञापन
इससे पहले, बीते बृहस्पतिवार को डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपने स्वीकृति भाषण के दौरान कमला हैरिश ने कहा था, 'वह (ट्रंप) और उनके सहयोगी जन्म नियंत्रण तक पहुंच को सीमित करना चाहते हैं। वह गर्भपात पर प्रतिबंध लगाएंगे और कांग्रेस के साथ या उसके बिना राष्ट्रव्यापी गर्भपात प्रतिबंध लागू करेंगे।
हालांकि, ट्रंप ने हैरिस के दावों का खंडन कर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट में कहा, 'मेरा प्रशासन महिलाओं और उनके प्रजनन अधिकारों के लिए बहुत अच्छा होगा।'