फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के शाडोंग में बैरूत जैसा भीषण विस्फोट, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Sat, 15 Aug 2020 01:24 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शांडोंग
विज्ञापन
चीन के शांडोंग में बैरूत जैसा धमाका - फोटो : social media
विज्ञापन

चीन के शांडोंगे प्रांत में लेबनान की राजधानी बैरूत जैसा धमाका हुआ है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट की माने तो ये धमाका पूर्वी चीन के शाडोंगे प्रांत के एक बाजार के पास हुआ है। हालांकि अभी तक इस विस्फोट से किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन






विस्फोट के बाद एक धुएं का एक बड़ा गुबार सा देखा गया, इस विस्फोट के कारण आस-पास के कई घरों की छतें उड़ गईं और घरों के शीशे भी टूट गए। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में किसी के जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। मौके पर बचाव कार्य का दल पहुंच चुका है और राहत-बचाव कार्य चल रहा है। 

इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसानों के समान रखने की जगह पर यह धमाका हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि लकड़ी काटने के दौरान बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा और आग लग गई, जिससे ये विस्फोट हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले लेबनान की राजधानी बैरूत में भीषण धमाका हो चुका है, उसमें अब तक 178 लोगों की मौत हो चुकी है। बैरूत बंदरगाह पर पिछले छह साल से 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट रखा गया था, इसका इस्तेमाल खाद बनाने में किया जाना था।

ये विस्फोट इतना तेजा था कि डेढ़ किलोमीटर कर इस विस्फोट का गुबार देखा जा सकता था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि लेबनान में हुए हादसे में पांच भारतीयों को मामूली चोट लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें