फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बेटी इवांका और विदेश मंत्री पोम्पियो के लिए ट्रंप ने कहा- 'ब्यूटी एंड द बीस्ट'

Mon, 01 Jul 2019 10:30 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और इवांका ट्रंप - फोटो : File Photo
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा अपने ट्वीट के जरिए लोगों को चौंका देते हैं। अब उनकी एक और बात ने लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचा है। ट्रंप ने अपनी एशियाई यात्रा के बाद दक्षिण कोरिया के प्योंगतयेक एयर बेस पर अपनी बेटी इवांका ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को अलग अंदाज में स्टेज पर आमंत्रित किया।

विज्ञापन


उन्होंने वायुसेना कर्मियों को संबोधित करते हुए इन दोनों के लिए कहा, "कितनी अच्छी जोड़ी है। ट्रंप की इस बात को सुनते ही माइक पोम्पियो शर्माते नजर आए। लेकिन जाहिर है ट्रंप द्वारा कही इस बात में उन्होंने पोम्पियो को ब्यूटी नहीं कहा है।

इससे एक दिन पहले ट्रंप उत्तर कोरिया की सीमा में प्रवेश करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। उन्होंने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से तीसरी बार मुलाकात की है। माना जा रहा कि इससे दोनों देशों के बीच बढ़ रहा तनाव कम होगा। 
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान ट्रंप दक्षिण और उत्तर कोरिया को बांटने वाली कंक्रीट की सीमा पर पहुंचे, जहां किम उनका स्वागत करने आए और दोनों ने हाथ मिलाया। फिर दोनों ने साथ में उत्तर कोरियाई क्षेत्र की ओर रुख किया। ट्रंप के उत्तर कोरियाई जमीन पर कदम रखते ही किम ने तालियां बजाई और फिर एक बार दोनों ने हाथ मिलाया और तस्वीरें खींचवाई।

इसके बाद दोनों ने वहां मौजूद पत्रकारों को संबोधित किया। ट्रंप ने कहा, "विश्व के लिए यह एक महान क्षण है और यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है।" साथ ही ट्रंप ने किम जोंग को भी व्हाइट हाउस के लिए भी आमंत्रित किया। ट्रंप ने इसे दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण दिन भी बताया। ये मुलाकात ट्रंप के किम जोंग को मुलाकात के लिए दिए गए निमंत्रण के दो दिन बाद हुई। 

इससे पहले ट्रंप ने इंवाका को लेकर 2004 में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, "मैं आपको एक बात कहता हूं, इंवाका बहुत बहुत सुंदर है। हर कोई उसके साथ बाहर जाना चाहता है। लेकिन उसका एक व्वॉयफ्रेंड है।" 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें