फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराक ओबामा ने सात साल में 933 तो डोनाल्ड ट्रंप ने तीन साल में कीं 4560 यात्राएं

Sat, 13 Jun 2020 12:24 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
बराक ओबामा ने सात साल में 933 तो डोनाल्ड ट्रंप ने तीन साल में कीं 4560 यात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का परिवार जमकर सरकारी सुविधाओं का प्रयोग कर रहा है। यहां तक कि वे तीन साल से लगातार सालभर एक हजार से ज्यादा यात्राएं कर रहे हैं। तीन साल में वे 4560 यात्राएं कर चुके हैं जबकि ओबामा परिवार ने 2010 से 2016 तक सात साल के दौरान केवल 933 यात्राएं की थीं। यह खुलासा ट्रेजरी विभाग द्वारा जारी किए बजट दस्तावेजों के विश्लेषण से हुआ है।

विज्ञापन

सिटीजन फॉर रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड एथिक्स इन वॉशिंगटन (सीआरईडब्ल्यू- क्रू) के विश्लेषण के अनुसार इन यात्राओं और सुरक्षा पर करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। इनके आंकड़े सामने नहीं आए हैं। एक अधिकारी के अनुसार मंगोलिया दौरे के दौरान ट्रंप के बेटे ने एक लुप्तप्राय भेड़ का शिकार किया था। इसके लिए मंगोलिया के राष्ट्रपति से विशेष अनुमति ली गई थी और इसपर लगभग 57 लाख रुपये का खर्च आया था।


ट्रंप परिवार की ज्यादा यात्राओं को इस तथ्य से समझा जा सकता है कि उनके बेटे एरिक और ट्रंप जूनियर ने इनका उपयोग अपने कारोबार को बढ़ावा देने के लिए किया है। सीक्रेट सर्विस ने 2020-21 के बजट अनुरोध में ऐसे कुछ खर्चों को स्पष्ट करने की मांग की है, जिनमें बड़े बजट की जरूरत होती है। ट्रंप परिवार की सुरक्षा के लिए 2017 में 204 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव रखा गया था लेकिन सीक्रेट सर्विस ने इसे कम बताते हुए 456 करोड़ रुपये करने की मांग की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमेरिका में भारत के राजदूत का खुलासा, ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर बताई थीं दो इच्छाएं
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप परिवार बेशक सुरक्षा का हकदार है लेकिन पूर्व राष्ट्रपतियों की तुलना में यह खर्च 10 गुना ज्यादा है जिसका बोझ करदाताओं पर पड़ रहा है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के परिवार ने 2010 से 2016 के बीच एक साल में अधिकतम 147 यात्राएं कीं। जबकि ट्रंप परिवार 2017 से अब तक हर साल 1300 से ज्यादा यात्राएं कर रहा है। जो ओबामा से 12 गुना ज्यादा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें