फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: महिला प्रोफेसर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बिंदी लगाने पर किया गया प्रताड़ित

Sun, 03 Apr 2022 03:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के तेजगांव कॉलेज में थिएटर और मीडिया स्टडीज लेक्चरर लोटा सुमद्देर ने पुलिस पर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बिंदी लगाने की वजह से परेशान किया गया। 
विज्ञापन
बांग्लादेश पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में एक महिला ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत करने वाली महिला बांग्लादेश के एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बिंदी लगाने पर पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने उसे प्रताड़ित किया। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन

 
अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के तेजगांव कॉलेज में थिएटर और मीडिया स्टडीज लेक्चरर लोटा सुमद्देर ने शनिवार को शेर-ए-बांग्ला नगर पुलिस स्टेशन में शिकयत की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह उनके कॉलेज के पास एक पुलिस अधिकारी ने उन्हेें बिंदी लगाने के लिए परेशान किया। महिला प्रोफेसर ने यह भी बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस अधिकारी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रोफेसर लोटा सुमद्देर ने कहा कि उनके कॉलेज के पास हुई घटना के बाद से वह असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि सुमद्देर ने कहा कि विरोध करने पर पुलिस अधिकारी' ने अपनी बाइक उस पर चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने खुद को किसी तरह बचा लिया, लेकिन सड़क पर गिरने के कारण उनको कुछ जगहों पर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


महिला प्रोफेसर की शिकायत को लेकर शेर-ए-बांग्ला नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी उत्पल बरुआ ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर को पुलिस अधिकारी का नाम याद नहीं है। हालांकि, उन्होंने मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें