बांग्लादेश की आजादी को भले ही 48 साल हो गए हों लेकिन यहां के हजारों बॉर्डर पिलर पर अभी भी पाकिस्तान लिखा हुआ है। अब प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बॉर्डर पिलर से पाकिस्तान हटाकर बांग्लादेश लिखने के आदेश जारी किए हैं।
बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने कहा कि सभी बांग्लादेशी बॉर्डर पिलर का नाम पाकिस्तान/पाक की जगह बांग्लादेश/बीडी करने के आदेश मिले हैं। यह काम शुरू हो गया है। 1947 में भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद करीब आठ हजार बॉर्डर पिलर यहां लगाए गए थे।