फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: चीन के विरोध में सड़कों पर उतरे मथबरिया के लोग, बनाया मानव श्रृंखला, मुकदमा वापसी की मांग

Sat, 14 May 2022 02:04 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मथबरिया।

सार

एक मई को क्षेत्र में एक निर्माण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का वहां के निवासियों ने विरोध करते हुए काम से रोका था। इसके बाद वहां काम कर रहे कुछ चीनी कर्मियों की स्थानीय लोगों से झड़प हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जिसे वह फर्जी बता रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप वापसी की मांग को लेकर लोगों ने मानव शृंखला बनाई। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले के मथबरिया में एक बांध के निर्माण में बाधा डालने के लिए स्थानीय निवासियों पर हुए चीनी लोगों के हमले के बाद उन पर लगे झूठे आरोपों से लोग सड़कों पर उतर आए। आरोप वापसी की मांग को लेकर लोगों ने मानव शृंखला बनाई व चीन का विरोध जताया।

विज्ञापन

बांग्लादेश के स्थानीय लोगों ने इन्हीं आरोपों को वापस लेने के लिए शांतिपूर्ण रैली निकाली और प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने हमलावरों को ‘आक्रामक चीनी व्यापार दिमाग वाले लोग’ बताया। मानव शृंखला में मौजूद लोगों ने कहा कि शेख हसीना के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है लेकिन कुछ चीनी लोग देश में काफी दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। रैली कर रहे लोगों ने कहा कि अगर ये आरोप वापस नहीं लिए गए तो भविष्य में विरोध को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चीनी दूतावास को चेताया कि वह अपने इंजीनियरों, नागरिकों और श्रमिकों को समझाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

चीनियों को काम से रोका था
एक मई को क्षेत्र में एक निर्माण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का वहां के निवासियों ने विरोध करते हुए काम से रोका था। इसके बाद वहां काम कर रहे कुछ चीनी कर्मियों की स्थानीय लोगों से झड़प हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जिसे वह फर्जी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें