990 में पूर्व सैन्य तानाशाह एचएम इरशाद को अपदस्थ करने के लिए बड़े पैमाने पर हुए विद्रोह के बीच सभी दलों के आम सहमति के उम्मीदवार के रूप में तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश अहमद को देश का अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष बनाया गया था।
बांग्लादेश के पूर्व अंतरिम राष्ट्रपति एवं प्रधान न्यायाधीश शहाबुद्दीन अहमद का यहां स्थित एक सैन्य अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से आयु संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और गत 23 फरवरी से वह ढाका के सीएमएच अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें ढाका के बनानी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अहमद के निधन पर शोक जताया है। वर्ष 1990 में पूर्व सैन्य तानाशाह एचएम इरशाद को अपदस्थ करने के लिए बड़े पैमाने पर हुए विद्रोह के बीच सभी दलों के आम सहमति के उम्मीदवार के रूप में तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश अहमद को देश का अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वह कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर सरकार के प्रमुख बने थे।