शाह की टिप्पणी के बारे में पूछ जाने पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री ने कहा कि इस दुनिया में कई बुद्धिमान लोग हैं, जो कुछ देखने के बाद भी नहीं देखना चाहते हैं, वे इसे जानने के बाद भी समझना नहीं चाहते हैं। लेकिन अगर उन्होंने (अमित शाह) यह कहा है, तो मैं कहूंगा कि बांग्लादेश के बारे में उनका ज्ञान सीमित है। बांग्लादेश में भूख से अब किसी की मौत नहीं होती। बांग्लादेश के उत्तरी जिलों में बस मौसमी गरीबी और भूख है।
भारत में 50 फीसदी के पास नहीं है शौचालय : मोमेन
मोमेन ने कहा कि हम भारत से कई मामलों में बेहतर हैं। जैसे भारत में 50 फीसदी से ज्यादा लोगों के पास शौचालय नहीं हैं, जबकि बांग्लादेश में लगभग 90 प्रतिशत लोग काफी अच्छे शौचालयों का उपयोग करते हैं। इस बात की शायद उनको जानकारी नहीं है।
कहा- हमारे लोग रोजगार के लिए भारत नहीं जाते
बांग्लादेश के विदेश मंत्री मोमन ने कहा कि उनके देश में भले ही पढ़े-लिखे लोगों के लिए नौकरियां पर्याप्त नहीं हैं, लेकिन कम शिक्षित लोगों के लिए ऐसी कोई कमी नहीं है। हमारे देश में कम शिक्षित लोगों के लिए रोजगार के काफी अवसर। बांग्लादेश में भारत के एक लाख से अधिक लोग काम करते हैं। हमारे लोग रोजगार के लिए भारत नहीं जाते हैं। हमारे लोगों को भारत जाने की जरूरत नहीं है।