फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: रोहिंग्या कैंप में गोलीबारी, सात लोगों की मौत, एक हमलावर पकड़ा गया

Fri, 22 Oct 2021 12:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बताया जा रहा है कि हमले में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
रोहिंग्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में शुक्रवार को बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी गई। इस हमले में सात लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला रोहिंग्या कैंप स्थित मदरसे पर किया गया था, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


सुबह तड़के हुए हमला 
जानकारी के मुताबिक, हमला सुबह-सुबह चार बजे किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके से एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को हमलावर के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। इसके बाद से लगातार पुलिस कैंपों में छापेमारी कर अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें