फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश : दुनिया की सबसे बड़ी शरणार्थी बस्ती में हजारों रोहिंग्या मुस्लिमों का टीकाकरण प्रारंभ

Wed, 11 Aug 2021 02:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ढाका

सार

  • मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी महबूब उर रहमान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र निकायों की मदद से मंगलवार और बृहस्पतिवार के बीच 55 और उससे अधिक उम्र के लगभग 48,000 रोहिंग्याओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने कोविड-19 संक्रमणों में वृद्धि के बीच दुनिया की सबसे बड़ी शरणार्थी बस्ती में मंगलवार को हजारों रोहिंग्या मुस्लिमों का टीकाकरण शुरू किया। यह टीकाकरण सीमावर्ती जिले कॉक्स बाजार मे शरणार्थी शिविरों में किया गया जहां म्यांमार में क्रूर सैन्य कार्रवाई से भागे करीब एक लाख रोहिंग्याओं को शरण मिली है।

विज्ञापन


कॉक्स बाजार जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी महबूब उर रहमान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र निकायों की मदद से मंगलवार और बृहस्पतिवार के बीच 55 और उससे अधिक उम्र के लगभग 48,000 रोहिंग्याओं को टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक शुरूआत है, सभी वयस्क रोहिंग्या लोगों को चरणों में टीका लगाया जाएगा। इसके विपरीत, म्यांमार के रखाइन प्रांत के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि वर्तमान में वहां रहने वाले रोहिंग्याओं को टीका लगाने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें