फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Austria: ऑस्ट्रिया के अंतरिम नेता के रूप में काम करेंगे अलेक्जेंडर शालेनबर्ग, राष्ट्रपति कार्यालय ने दी मंजूरी

Wed, 08 Jan 2025 06:32 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना

सार

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने अलेक्जेंडर शालेनबर्ग को देश के अंतरिम नेता के तौर पर काम करने की मंजूरी दे दी है। जहां शालेनबर्ग निवर्तमान चांसलर कार्ल नेहमर की जिम्मेदारियां संभालेंगे।
विज्ञापन
अलेक्जेंडर जॉर्ज निकोलस शालेनबर्ग - फोटो : एक्स@a_schallenberg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रिया में जहां एक ओर दक्षिण पंथी फ्रीडम पार्टी नई गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालनेबर्ग अब ऑस्ट्रिया के अंतरिम नेता के रूप में काम करेंगे। बुधवार को ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात पर मंजूरी दी।
विज्ञापन


बता दें कि 55 वर्षीय शालेनबर्ग निवर्तमान चांसलर कार्ल नेहमर की जिम्मेदारियां संभालेंगे। नेहमर ने फ्रीडम पार्टी के बिना गठबंधन बनाने के प्रयासों में विफलता के बाद सप्ताहांत में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। वह शुक्रवार को पद छोड़ने वाले हैं। 

राष्ट्रपति कार्यालय ने जारी किया बयान
राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेलन के कार्यालय ने कहा कि शालेनबर्ग को औपचारिक रूप से अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने का काम सौंपा जाएगा। यह शालेनबर्ग का ऑस्ट्रिया के नेता के रूप में दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले, 2021 में, शालेनबर्ग ने सेबेस्टियन कुर्ज़ के इस्तीफे के बाद दो महीने तक चांसलर का पद संभाला था, फिर वह विदेश मंत्रालय में वापस लौट आए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सितंबर में ऑस्ट्रिया के संसदीय चुनाव में फ्रीडम पार्टी ने जीत हासिल की थी, लेकिन शुरुआत में अन्य पार्टियों ने इससे गठबंधन करने से इंकार कर दिया था। नेहमर के इस्तीफे के बाद, उनकी पार्टी ने अब फ्रीडम पार्टी के साथ गठबंधन पर विचार करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें