फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन की चेतावनी, जंगल की आग हुई भयंकर, बना रही खुद की मौसम प्रणाली

Sun, 05 Jan 2020 06:41 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग ने भयंकर रूप ले लिया है। न्यू साउथ वेल्स रूरल फायर सर्विस (आरएफएस) ने आग को लेकर चेतावनी दी है। आरएफएस ने सोशल मीडिया पर कहा कि जंगलों में लगी आग ने नॉवरा के पास उत्तरी किनारे पर खुद की मौसम प्रणाली विकसित कर ली है। यह बहुत खतरनाक स्थिति है। 

विज्ञापन

 


अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वो अपने आस-पास के हालात पर ध्यान रखें। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया प्रांतों में जंगलों में लगी आग को देखते हुए आपात स्थिति घोषित करते हुए सड़कों को बंद कर दिया है। आरएफपी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। बता दें कि सोमवार को आरएफपी के कर्मचारी की आग बुझाते समय मौत हो गई थी। 

सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में सिडनी में विद्युत संकट सामने आ गया है। जंगल में लगी आग की वजह से दो मुख्य विद्युत उपकेंद्रों को क्षति पहुंची है। इसे लेकर अधिकारियों ने स्थिति बिगड़ने और ब्लैकआउट होने की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री मैट कीन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि आग की लपटों ने न्यू साउथ वेल्स में तबाही मचाई है और उसने पड़ोसी विक्टोरिया से जोड़ने वाली बिजली की लाइनें तबाह कर दी हैं। कीन ने लोगों से बिजली का अनावश्यक उपयोग नहीं करने की अपील की है।

ट्रांसग्रिड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल इतालियानो ने कहा कि हम बिजली की आपूर्ति कर पा रहे हैं लेकिन विद्युत तंत्र पर बहुत दबाव है। गंभीर आग से जूझ रहे न्यू साउथ वेल्स की आबादी 80 लाख से कम है जिनमें से लगभग 65 प्रतिशत अधिक लोग सिडनी में रहते हैं। 

बता दें कि आग से अभी तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 36,000 वर्ग किलोमीटर का बड़ा क्षेत्र आग की चपेट में है। ऑस्ट्रेलिया में गर्मी के मौसम में जंगल में आग लगना आम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें