ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के तारिकजोत सिंह पर अपनी पूर्व प्रेमिका जसमीन कौर का अपहरण करने और मार्च 2021 में उसकी हत्या करने का आरोप है। कौर भारत की ही एक नर्सिंग छात्रा थी।
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के व्यक्ति ने पूर्व प्रेमिका की हत्या का गुनाह कबूला है। 22 वर्षीय तारिकजोत सिंह ने कबूल किया है कि 2021 में अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या करने और उसके शव को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्लिंडर्स रेंज में कब्र में फेंक दिया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारिकजोत सिंह पर अपनी पूर्व प्रेमिका जसमीन कौर का अपहरण करने और मार्च 2021 में उसकी हत्या करने का आरोप है। कौर भारत की ही एक नर्सिंग छात्रा थी।
हत्या करने से पहले कर रहा था पीछा
सिंह ने मंगलवार को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट में जुर्म को स्वीकार कर लिया। इसने शुरू में दोषी नहीं होने की बात कही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालत मई में सजा सुनाएगी। जानकारी के अनुसार, सिंह पर जसमीन को उसके ऑफिस से अगवा करने से पहले हफ्तों तक उसका पीछा करने का आरोप लगाया गया था। नर्सिंग छात्र पांच मार्च, 2021 की रात को गायब हो गई और अगली सुबह लापता होने की सूचना मिली। कुछ दिनों बाद उसका शव एडिलेड से 430 किमी दूर फ्लिंडर्स रेंज में एक कब्र में मिला था।