फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: न्यू साउथ वेल्स में हुए एक बस हादसे में 10 लोगों की मौत, 11 घायल

Mon, 12 Jun 2023 03:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में हुई बस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के हंटर वैली क्षेत्र में एक बस सड़क पर पलट गई। घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि 10 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 11 लोगों को हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से अस्पताल ले जाया गया था। इसके अलावा, 18 यात्री सकुशल बच गए। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मौके पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। जिसके बाद बड़े पैमाने पर आपातकालीन अभियान चलाया गया। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, अनिवार्य परीक्षण और मूल्यांकन के लिए बस के चालक को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया। 

सड़क और हवाई मार्ग से घायल पीड़ितों को हंटर वैली के कई अस्पतालों में ले जाया गया, जिसमें न्यू लैंबटन हाइट्स में जॉन हंटर अस्पताल और वारताह में मेटर अस्पताल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक एक क्राइम सीन तैयार किया जाएगा, जिसका सोमवार को विशेषज्ञ फॉरेंसिक पुलिस और क्रैश इन्वेस्टिगेशन यूनिट द्वारा विश्लेषण किया जाएगा। सेस्नॉक के मेयर जय सुवाल ने बस दुर्घटना को भयावह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें