फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान : कार बम धमाके में 30 की मौत, दर्जनों लोग घायल

Sat, 01 May 2021 12:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अभी मौंतों का आंकड़ां बढ़ सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कार धमाके के पीछे कौन था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में एक कार बम धमाके में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। धमाका पूर्वी लोगर प्रांत में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक धमाका प्रांत के पूर्व प्रमुख के घर के और एक अस्पताल के पास एक कार में हुआ। इस धमाके में दर्जनों लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


प्रांत परिषद प्रमुख हसीबुल्लाह ने बताया कि यह धमाका ठीक उस वक्त हुआ जब लोग एक गेस्टहाउस में पवित्र रमजान में अपना उपवास तोड़ रहे थे। साथ ही हसीबुल्लाह ने कहा कि घायलों में हाईस्कूल के छात्र थे जो अपने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए राजधानी जा रहे थे। साथ कुछ लोग सरकार समर्थक मिलिशिया के सदस्य भी थे जो किसी हवाई यात्रा के लिए इंतजार कर रहे थे।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कार धमाके के पीछे कौन था। अधिकारियों को तालिबान पर शक है। लेकिन तालिबान की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन


आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने कहा कि शुक्रवार को हुए विस्फोट से मौतें बढ़ सकती हैं। एक प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सिर्फ 60 से अधिक घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया था और इसमें कई छात्र थे। अफगानिस्तान में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने हमले की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें