पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पास चार बकरियों और जमीन समेत कुल 10.8 करोड़ रुपये की संपत्ति है लेकिन उनके पास निजी कार नहीं हैं। पाकिस्तान के चुनाव आयोग की ओर से जारी विवरण में यह जानकारी सामने आई है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान ने अपने पालातियाल बनी निवास के मूल्य का विवरण नहीं दिया। उन्होंने इसे उपहार के रूप में दिखाया है। वहीं उन्होंने चार विदेशी मुद्रा बैंक खातों में निवेश किया है, जिसमें उनके अकाउंट में 2,067 पाउंड, 3,29,060 डॉलर और एक अन्य खाते में 4,470 डॉलर है। इसके अलावा उनके पास 2.4 करोड़ रुपये नकद हैं। जबकि उन्होंने 96 लाख रुपये दो बैंकों में जमा किए हैं।
वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी देश के सबसे अमीर राजनेता हैं। उनके पास 150 करोड़ रुपये की संपत्ति है और दुबई में दो विला भी हैं।