फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: FBI दफ्तर में महिला ने खुद पर तानी बंदूक, अफसरों ने सूझबूझ से आत्मसमर्पण कराया, पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 13 Jun 2024 12:07 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

सिएटल पुलिस विभाग ने ईमेल के माध्यम से घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला ने खुद पर ही बंदूक तान ली थी। इसके बाद बंधक वार्ता दल को वहां बुलाया गया। बंधक वार्ता दल ने अपनी सूझबूझ से महिला को आत्मसमर्पण और बंदूक को जमीन पर रखने के लिए राजी कर लिया है।
विज्ञापन
File Photo. - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के सिएटल में एफबीआई की इमारत में एक घंटे खूब बवाल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। एफबीआई के प्रवक्ता स्टीव बर्न्ड ने बताया कि महिला सार्वजनिक क्षेत्र में चली गई थी। यहां आने के लिए लोगों को लॉबी में जाने के लिए इंतजार करना पड़ता है।

यह है पूरा मामला, घटना में कोई घायल नहीं

विज्ञापन

सिएटल पुलिस विभाग ने ईमेल के माध्यम से घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला ने खुद पर ही बंदूक तान ली थी। इसके बाद बंधक वार्ता दल को वहां बुलाया गया। बंधक वार्ता दल ने अपनी सूझबूझ से महिला को आत्मसमर्पण और बंदूक को जमीन पर रखने के लिए राजी कर लिया है। इन सब खींचतान में खास बात यह रही कि कोई भी इसमें घायल नहीं हुआ। महिला कौन है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। महिला ने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी अभी नहीं है। पुलिस तमाम कारणों की जांच कर रही है।

पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी घटनाएं
एफबीआई ने पिछले कुछ वर्षों में ब्यूरो कर्मियों और सुविधाओं के खिलाफ अपराधों के बढ़ने की पुष्टि की है। दो साल पहले, 2022 में AR-15 राइफल और नेल गन से लैस एक व्यक्ति ने एफबीआई के सिनसिनाटी फील्ड ऑफिस में घुसने की कोशिश की थी। हालांकि, कुछ घंटों बाद वह मारा गया। अगस्त में एक व्यक्ति अटलांटा स्थित एफबीआई कार्यालय में घुसा था। उसने बैरिकेड तोड़ दिया था। उसने एक एफबीआई कर्मी का पैदल पीछा करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें