अर्जेंटीना के नवनिर्वाचित धुर दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जेवियर माइली ने विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के ब्रिक्स ब्लॉक में शामिल होने की योजना से हाथ खींच लिया है। उन्होंने कहा, इस ब्लॉक में अर्जेंटीना की सदस्यता के लिए अभी समय उपयुक्त नहीं है। ब्रिक्स में औपचारिक रूप से शामिल होने से महज 3 दिन पूर्व माइली ने सभी देशों को यह जानकारी देकर चौंका दिया।
पश्चिम के साथ घनिष्ठ संबंधों को आगे बढ़ाने के अपने अभियान के वादे को पूरा करते हुए, माइली ने 22 दिसंबर को एक पत्र लिखा, लेकिन इसे अब जारी किया। माइली ने रूस, ब्राजील, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीकी नेताओं को लिखा, वह एक ऐसी विदेश नीति अपनाएंगे जो पश्चिमी देशों के साथ संरेखित हो व आगे बढ़े। अब ब्रिक्स में 11 के बजाय 10 देश होंगे।
ब्रिक्स देशों के लिए बड़ा झटका