पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बानू जिले में कट्टरपंथियों ने एक गर्ल्स स्कूल को जलाकर राख कर दिया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों के प्रभाव वाले इस प्रांत में लड़कियों की शिक्षा का लंबे समय से विरोध हो रहा है।
ब्रिटेन में 30 साल से अधिक समय से चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय डॉ. अमृतपाल सिंह हंगिन को किंग चार्ल्स ‘नाइटहुड’ पदवी से सम्मानित करेंगे। न्यूकैसल विवि में प्रोफेसर डॉ. सिंह को प्रो. पाली हंगिन नाम से जाना जाता है। सूची में स्टैफोर्डशायर जनरल प्रैक्टिस के लिए ‘कमांडर्स ऑफ द ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर’ डॉ. चंद्र मोहन कन्नेगांती व डॉ. माला राव शामिल हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने लड़कियों का स्कूल जलाया
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बानू जिले में कट्टरपंथियों ने एक गर्ल्स स्कूल को जलाकर राख कर दिया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों के प्रभाव वाले इस प्रांत में लड़कियों की शिक्षा का लंबे समय से विरोध हो रहा है। इसके अलावा यहां पोलियो की दवाई पिलाने जाने वाले नर्सिंग कर्मियों को भी कई बार अगवा कर उनके साथ मारपीट की जा चुकी है।
वीजा धोखाधड़ी के आरोप में दो भारतवंशियों की गिरफ्तारी
अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के आरोप में भारतवंशी रामभाई पटेल (36) व बलविंदर सिंह (39) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने अमेरिका में सशस्त्र डकैती करने का दिखावा किया ताकि ‘पीड़ित’ आव्रजन लाभ के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया : भारतीय दूत ने पीएम के साथ खेला टेनिस
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त मनप्रीत वोहरा ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ टेनिस खेला। वोहरा ने सोशल मीडिया पर कहा, कैनबरा में मैं आखिरी दिन प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ टेनिस खेलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।