अमेरिका के नए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और गृह सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम की नियुक्ति पर यूएस सीनेट के बहुमत के नेता जॉन थून ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रीय और सीमा सुरक्षा के अलावा आव्रजन चिंताओं को दूर करने में काफी मदद मिलेगी।
अमेरिका के नए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और गृह सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम की नियुक्ति पर यूएस सीनेट के बहुमत के नेता ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रीय और सीमा सुरक्षा के अलावा आव्रजन चिंताओं को दूर करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
यूएस सीनेट के बहुमत के नेता जॉन थून ने एक्स पर लिखा कि दो बड़े महत्वपूर्ण काम अब पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हेगसेथ और नोएम की समय पर नियुक्ति होने से बिना किसी देरी के राष्ट्रीय रक्षा और सीमा सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि विपक्ष की चुनौतियों के बावजूद दोनों नेताओं को सीनेट ने समर्थन दिया। थून ने कहा कि भविष्य को देखते हुए सीनेट अन्य प्रमुख प्रत्याशियों पर भी ध्यान देगी। ट्रंप ने ट्रेजरी सचिव के लिए स्कॉट बेसेंट को नामित किया है। बेसेंट के नाम पर मुहर लगाने के लिए सीनेट अब सोमवार शाम को वोट करेगी।
विज्ञापन
मुश्किल से हेगसेथ के नाम को सीनेट से मिली थी मंजूरी
आमतौर पर राष्ट्रपति द्वारा नामित लोग सीनेट में बड़े अंतर से समर्थन हासिल करते हैं, लेकिन हेगसेथ के नाम पर काफी विवाद था। यहां तक कि सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों ने भी हेगसेथ के नाम का विरोध किया। रिपब्लिकन पार्टी की अलास्का से सीनेटर लीसा मुरकाव्सकी और मेन की सीनेटर सुसन कोलिन्स ने भी हेगसेथ का विरोध किया। दोनों सांसदों ने हेगसेथ के खिलाफ वोट किया।
47 डेमोक्रेटिक सीनेटर्स और एक निर्दलीय सीनेटर ने भी हेगसेथ के खिलाफ वोट किया। रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सीनेटर मिच मैक्कोनेल ने भी हेगसेथ के खिलाफ वोट किया। जिससे मामला 50-50 वोटों की बराबरी पर आ गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हेगसेथ के पक्ष में वोट देकर उनके नया रक्षा मंत्री बनने पर मुहर लगाई।
नोएम को मिले थे 59 वोट
अमेरिकी सीनेट ने शनिवार को क्रिस्टी नोएम को अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग की सचिव बनाने औपचारिक मंजूरी दे दी। उनको 59 वोट मिले थे। अब क्रिस्टी को बड़ी एजेंसी का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रपति ट्रंप की अवैध आव्रजन पर लगाम लगाने की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।