- हाथ को साफ सुथरा रखें, घर में गंदगी बिलकुल न करें, फर्श साफ रखें
- घर के सदस्यों से भी हाथ न मिलाएं, छोटे बच्चों को मुंह में अंगुली न रखने दें
- टेबल, किचन की फर्श और दरवाजे के हैंडल को नियमित साफ करते रहें
- खिड़की-दरवाजे खोलें ताकि बाहर की शुद्ध हवा घर में आ सके
- दुकान पर जाने से बचें, जाते हैं तो आने के बाद शरीर साफ करें या नहाएं
- बाहर जो कपड़ा पहनकर जा रहे हैं उसे दोबारा धोकर ही पहनें
महामारी के बीच ड्यूटी कर रहे हैं तो...
- अस्वस्थ महसूस करें तो घर पर रहें, किसी से हाथ न मिलाएं
- बैठक दूर से करें संभव हो तो फोन या वीडियो कॉल करें
- मीटिंग जरूरी है तो खुले वातावरण में दूर-दूर बैठें
- ऑफिस में लंच कर रहे हैं तो उस स्थान को अच्छे से साफ करवाएं
- कार्यालय में एक दूसरे का खाना खाने और छूने से बचें,अच्छा रहेगा
- दफ्तर में सभी को हाथ धोने के लिए कहते रहें, खतरा कम होगा
घर में कोई हो बीमार तो...
- बीमार की देखरेख जहां तक संभव हो एक कमरे में ही करें
- कम से कम लोग मरीज की सेवा में रहें
- रोगी के कमरे का दरवाजा बंद रखें, खिड़कियां खोल कर रखें
- बीमार और उसकी सेवा में लगा व्यक्ति सर्जिकल मास्क जरूर पहने
- बुजुर्गों को बीमार व्यक्ति के संपर्क में न जाने दें