फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: ईरान में बम धमाकों के बाद इस्राइल-हमास युद्ध बढ़ने का खतरा, एंटनी ब्लिंकन तेल अवीव रवाना

Fri, 05 Jan 2024 09:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि 'युद्ध बढ़े, यह किसी के भी हित में नहीं है। ना तो ये किसी देश के हित में है, ना किसी क्षेत्र के और ना ही दुनिया के किसी भी देश के हित में।' 
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में बुधवार को हुए दो बम धमाकों में करीब 100 लोगों की मौत के बाद इस्राइल-हमास युद्ध के बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज इस्राइल पहुंच रहे हैं। अपने दौरे में अमेरिकी विदेश मंत्री कई अन्य अरब देशों का भी दौरा कर  सकते हैं। इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से एंटनी ब्लिंकन का इस्राइल का यह चौथा दौरा है। 
विज्ञापन


ईरान में बम धमाकों के बाद बिगड़ सकते हैं हालात
दरअसल ईरान में हुए बम धमाकों के बाद ईरान और हमास ने इसका आरोप इस्राइल और अमेरिका पर लगाया है। हालांकि अमेरिका ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है। वहीं बेरुत में हाल ही में हमास के एक शीर्ष कमांडर को भी ढेर कर दिया गया है। इसके पीछे इस्राइल का हाथ बताया जा रहा है। इस्राइल लगातार लेबनान की सीमा में हिजबुल्ला के ठिकानों पर भी बमबारी कर रहा है। यही वजह है कि इस्राइल हमास युद्ध के पश्चिम एशिया में बड़े पैमाने पर फैलने का  खतरा पैदा हो गया है। 

अमेरिका इस खतरे को समझता है, यही वजह है कि अमेरिकी विदेश मंत्री तुरंत इस्राइल और अन्य अरब देशों के दौरे पर पहुंच रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि 'युद्ध बढ़े, यह किसी के भी हित में नहीं है। ना तो ये किसी देश के हित में है, ना किसी क्षेत्र के और ना ही दुनिया के किसी भी देश के हित में।' 
विज्ञापन


इन देशों का दौरा करेंगे एंटनी ब्लिंकन
एंटनी ब्लिंकन अपने दौरे के तहत तुर्किये, ग्रीस, जॉर्डन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इस्राइल और वेस्ट बैंक और मिस्त्र का दौरा करेंगे। ब्लिंकन युद्ध के हालात पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही वह गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने के इंतजामों की भी समीक्षा कर सकते हैं। इस्राइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने कहा है कि उत्तरी गाजा में तब तक लोगों को वापस नहीं आने दिया जाएगा, जब तक सारे बंधक नहीं छुड़ा लिए जाते। दरअसल इस्राइल ने उत्तरी गाजा को फलस्तीनियों से खाली करा लिया था।िन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें