फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन: सिडनी में लॉकडाउन के खिलाफ लामबंद हुए लोग, पैदल मार्च निकालकर की नारेबाजी

Sat, 24 Jul 2021 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में लंबे समय से जारी लॉकडाउन के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लॉकडाउन खत्म करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में लंबे समय से लागू लॉकडाउन को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।  विकटोरिया पार्क और ऑनटो ब्रोडवे पर बड़ी तादाद एकत्रित होकर लोग लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लॉकडाउन के विरोध में लोगों ने पैदल मार्च भी निकाला। लोगों ने सरकार से लॉकडाउन खत्म करने की मांग की। 

विज्ञापन


 इस लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि सिडनी में लॉकडाउन का विरोधी प्रदर्शन सुपरस्प्रेडर की घटना बन रही है। लोग बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।  




लॉकडाउन की वजह से परेशान हो रहे लोग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पार्क के पास बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर पाबंदियों का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से वह घरों में कैद होकर परेशान हो गए हैं। सरकार लॉकडाउन को तत्काल प्रभाव से खत्म करे और लोग घरों से बाहर जाने के लिए स्वतंत्र हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें