फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: मेक्सिको में 6.5 तीव्रता के भूकंप से अब तक दो लोगों की मौत; बाद में महसूस किए गए 500 से अधिक झटके

Fri, 02 Jan 2026 08:44 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी

सार

Earthquake In Mexico: शुक्रवार को दक्षिणी और मध्य मेक्सिको में एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की नए साल की पहली प्रेस ब्रीफिंग बाधित हो गई क्योंकि भूकंप के अलार्म बजने लगे थे और कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। भूकंप की तीव्रता 6.5 थी और इसके बाद 500 से अधिक झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अमेरिकी देश मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा के अनुसार, राजधानी में आए भूकंप की तीव्रता 6.5 रिक्टर स्केल पर मापी गई। जिस वक्त भूकंप आया, उस समय मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम नव वर्ष की प्रेस कॉन्फ्रेस कर रही थी, उसे बीच में ही रोकना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राष्ट्रपति प्रेस कॉन्फ्रेंस करती दिख रही है, फिर जब उन्हें भूकंप महसूस होता है तो वे सभी मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल से बाहर निकल जाती हैं। 

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - स्विट्जरलैंड बार हादसा: कैसी लगी आग और चली गईं 47 जान? स्की रिसॉर्ट में हुए अग्निकांड का सच आया सामने

गुएरेरो शहर में था भूकंप का केंद्र
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेक्सिको के दक्षिणी राज्य गुएरेरो के सैन मार्कोस शहर के पास था, जो प्रशांत महासागर तट पर एकॉपुल्को रिजॉर्ट के करीब है। ये भूकंप धरती से 40 किलोमीटर की गहराई में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग इमारतों से निकलकर सड़कों पर आ गए।
विज्ञापन


शक्तिशाली भूकंप के बाद अब तक दो लोगों की मौत
गुएरेरो की गवर्नर एवलिन साल्गाडो ने बताया कि भूकंप के केंद्र के पास एक गांव में 50 साल की महिला की घर गिरने से मौत हो गई। वहीं, राजधानी चिलपांसिंगो के एक अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा, जिसके बाद मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मेक्सिको सिटी और अकापुल्को में लोग डर के मारे घरों और होटलों से बाहर सड़कों पर निकल आए। मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने बताया कि एक व्यक्ति की इमारत खाली करते समय गिरने से मौत हो गई। अकापुल्को के एक डॉक्टर और मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बताया कि तेज आवाज के साथ झटके महसूस हुए और मोबाइल पर भूकंप अलर्ट बज उठा। कुछ इलाकों में संपर्क सेवाएं भी बाधित हो गईं।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - Russia-Ukraine War: यूक्रेनी शहर पर रूस ने दागीं मिसाइलें, जेलेंस्की बोले- लगातार आमजन को निशाना बना रहे पुतिन

भारतीय समयानुसार शाम 7:28 बजे आया भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से एक्स पर इस भूकंप की जानकारी साझा की गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शुक्रवार शाम को मेक्सिको के गुएरेरो क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7:28 बजे 40 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसका केंद्र 16.99 उत्तरी अक्षांश और 99.26 पश्चिमी देशांतर पर स्थित था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें