फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: अमृतपाल के नेपाल में छिपे होने की आशंका; भारत की अपील- उसे तीसरे देश में भागने की न दें अनुमति

Mon, 27 Mar 2023 04:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, शनिवार को दूतावास सेवा विभाग को भेजे एक पत्र में काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि अगर अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
Amritpal Singh - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि वह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति नहीं दे और अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


देश के एक प्रमुख अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को दूतावास सेवा विभाग को भेजे एक पत्र में काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि अगर अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। अखबार ने पत्र की प्रति का हवाला देते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: खीरी-पीलीभीत बॉर्डर पर मिली अमृतपाल की आखिरी लोकेशन, पंजाब पुलिस ने डाला डेरा
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, मंत्रालय से अनुरोध है कि वह आव्रजन विभाग को सूचित करे कि अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश के लिए नेपाल के रास्ते यात्रा करने की अनुमति न दी जाए और अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके नेपाल से भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।
विज्ञापन


अखबार ने कई सूत्रों के हवाले से कहा कि पत्र की प्रति और अमृतपाल सिंह के निजी विवरण होटलों से लेकर एयरलाइनों तक सभी संबंधित एजेंसियों को भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह के पास अलग-अलग पहचान वाले कई पासपोर्ट हैं और वह 18 मार्च से फरार है, जब पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। पंजाब के जालंधर जिले में जब उसके काफिले को रोका गया तो कट्टरपंथी उपदेशक ने पुलिस को चकमा दे दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें