फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया के पूर्व PM बोरिस और मॉरिसन पहुंचे इस्राइल, कहा- कठिन समय में आपके साथ खड़े हैं

Sun, 05 Nov 2023 02:59 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

हमास-इस्राइल युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री इस्राइल के तेल अवीव पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा, यहूदी समुदाय के साथ एकजुटता के लिए इस्राइल आने के लिए अवसर मिला। इस अवसर के लिए मैं आभारी हूं। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री पहुंचे इस्राइल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में हमास और इस्राइल का युद्ध जारी है। इस्राइल द्वारा आतंकी समूह हमास के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इस्राइल और गाजा इस समय पूरी तरह से युद्धग्रस्त क्षेत्र है। इसी बीच, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन अचानक तेल अवीव पहुंचे। इन दोनों के दौरे ने सभी को चौंका दिया है। 
विज्ञापन


इस्राइल यात्रा के दौरान, जॉनसन और मॉरिसन इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों से मिलेंगे। साथ ही द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने ता दक्षिणी गाजा सीमा के इलाकों का भी दौरा करेंगे, जो सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले से तबाह हो गए है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र में पूर्व इस्राइली राजदूत डैनी डैनन ने बोरिस जॉनसन और स्कॉट मॉरिसन की यात्रा की मेजबानी की है। उन्होंने कहा, दोनों इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के सैनिकों और इस्राइल के दक्षिणी समुदायों से मुलाकात करेंगे। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने साझा किया कि, आज सुबह इस्राइल के बेन गुरियन एयर पोर्ट पर मुझे मेरे दोस्त बोरिस जॉनसन और स्कॉट मॉरिसन मिलें। दोनों इस्राइल के सच्चे दोस्त हैं। हम इस्राइल के दक्षिणी समुदायों और सैनिक जवानों से मुलाकात करेंगे। इस्राइळ के सभी नागरिकों की ओर से मैं आपके दृढ़ समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। 
विज्ञापन

 

इस्राइल दौरे पर पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा, इस्राइल के लोगों और यहूदी समुदाय के साथ एकजुटता के प्रदर्शन के रूप में इस्राइल आने के लिए अवसर मिला। इस अवसर के लिए मैं आभारी हूं। साथ ही उन्होंने ग्राउण्ड जीरो पर क्या है स्थिति इस पर भी बात की। इससे पहले 19 अक्तूबर को ऋषि सुनक युद्धग्रस्त देश के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए तेल अवीव पहुंचे थे। इस्राइल में उतरने के बाद, सुनक ने पोस्ट किया था कि मैं इस्राइल में हूं, एक राष्ट्र शोक में है। मैं आपके साथ शोक मनाता हूं और आतंकवाद जैसी बुराई के खिलाफ आपके साथ खड़ा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें