इंस्टाग्राम पर नासा द्वारा करीबन सात साल पुरानी धरती की रात में रोशनी से जगमगाती जो तस्वीर शेयर की गई है, इसमें इसका बाहरी हिस्सा हल्की नीली रोशनी में दिख रहा है।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा(NASA) ने पृथ्वी की रात की एक तस्वीर शेयर की है। एक नजर में यह तस्वीरें अविश्वसनीय लगती है। इसमें पृथ्वी की सुंदरता देखकर आप अवाक रह जाएंगे। नासा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में धरती पर मानव बस्तियां के पैटर्न साफ दिख रहे हैं। रात में धरती की तस्वीरों में हमेशा से लोगों की जिज्ञासा रही है। ये तस्वीरें खोज का एक जरिया भी हैं।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर नासा द्वारा करीबन सात साल पुरानी धरती की रात में रोशनी से जगमगाती जो तस्वीर शेयर की गई है, इसमें इसका बाहरी हिस्सा हल्की नीली रोशनी में दिख रहा है। साथ ही इस तस्वीर में यूरोप और उत्तरी अफ्रीका के शहरों की लाइट्स भी चमकती हुई दिख रही हैं। इतना ही नहीं, इसमें भारत भी चमकते सितारे की तरह दिख रहा है।
नासा ने इस पोस्ट के कैप्शन मे लिखा है कि इस तस्वीर में रात में धरती की लाइट्स दिख रही हैं। इसे एक कंपोजिट तकनीक से लिया गया है जो प्रत्येक महीने बेस्ट क्लाउड फ्री रातों को चुनती है।' बता दें कि इसके साथ ही नासा के एक पूर्व साइंटिस्ट ने बताया था कि इस डेटा का इस्तेमाल कर पावर डिलीवरी, तूफान, भूकंप और टकरावों जैसे बदलावों की निगरानी कर सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नासा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया और इंटरनेट लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को 10 लाख से अधिक लोग लाइक्स और हजारों कमेंट मिल चुके हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कई यूजर्स ने लिखा है कि इसमें भारत एक चमकते सितारे की तरह दिख रहा है।