बयान में कहा गया है, फ्रांस में मंगलवार 28 मार्च को पेंशन सुधार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए किंग चार्ल्स तृतीय की यात्रा स्थगित कर दी जाएगी। किंग की हमारे देश की यात्रा 26 से 29 मार्च तक के लिए निर्धारित थी।
फ्रांस में पेंशन सुधारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की पेरिस की राजकीय यात्रा स्थगित कर दी गई है। राष्ट्रपति इमैनुएल के कार्यालय से एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, फ्रांस में मंगलवार 28 मार्च को पेंशन सुधार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए किंग चार्ल्स तृतीय की यात्रा स्थगित कर दी जाएगी। किंग की हमारे देश की यात्रा 26 से 29 मार्च तक के लिए निर्धारित थी।
किंग को बुधवार को जर्मनी जाने से पहले सम्राट के रूप में अपनी पहली राजकीय यात्रा पर रविवार को फ्रांस आना था। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बयान में कहा गया, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और किंग चार्ल्स तृतीय के बीच आज सुबह टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद फ्रांसीसी और ब्रिटिश सरकार ने यह फैसला लिया, ताकि किंग चार्ल्स तृतीय का स्वागत उन शर्तों के तहत किया जा सके जो हमारे दोस्ती के रिश्ते के अनुरूप हैं। इस राजकीय यात्रा को जल्द से जल्द पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न को विशेष संवैधानिक शक्ति का उपयोग करने का आदेश दिया था। उनके इस आदेश के बाद संसद को सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 64 करने के अति विवादित विधेयक को बिना वोटिंग के मंजूरी दे दी गई थी। इसके बाद से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं।
फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के गृह मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने गुरुवार शाम बताया कि 149 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए और 172 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यूनियन नेताओं ने जनमत को पक्ष में रखने के लिए अहिंसक विरोध प्रदर्शन करने का आह्वाहन किया लेकिन पूरे फ्रांस के प्रदर्शनकारियों ने इस अपील को नजरअंदाज किया और पुलिस के साथ भिड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में आगजनी की।