फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप करने वाले देशों के खिलाफ प्रतिबंध का आदेश देंगे राष्ट्रपति ट्रंप

Wed, 12 Sep 2018 11:05 AM IST
भाषा
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं जो अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप की कोशिश करने वाले देशों या विदेशी नागिरकों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की अनुमति देता है।मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


अमेरिका में 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनावों में रूसी हस्तक्षेप का आभास प्रबल होने के बीच यह कदम उठाया जा रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का अब मानना है कि रूस इस साल होने वाले मध्यावधि चुनावों और 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में भी फिर से हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा।

वॉल स्ट्रीट जनरल समाचारपत्र के मुताबिक ट्रंप बुधवार तक इस संबंध में एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। आदेश की जानकारी रखने वाले एक अमेरिकी अधिकारी ने इसे विदेशी शत्रुओं के हस्तक्षेप को रोकने के 'जरूरी प्रावधानों में एक और कदम' के तौर पर परिभाषित किया। 
विज्ञापन


अखबार ने अधिकारी के हवाले से कहा, 'यह एकमात्र समाधान नहीं है बल्कि यह राष्ट्रपति के बयान को स्पष्ट करता है कि इस तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए सजा मिलेगी।'

व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता गैरेट मर्किस ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप हमारे देश के चुनावों को विदेशी हस्तक्षेप से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनका प्रशासन किसी भी दूसरे देश या अन्य दुर्भावनापूर्ण कारक द्वारा हमारे चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा।'

खबरों के मुताबिक यह आदेश सीआईए, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी, गृह सुरक्षा विभाग और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय को यह निर्धारण करने का काम सौंपेगा कि हस्तक्षेप हुआ है या नहीं। 
विज्ञापन


(इनपुट : भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें