फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष यान में परीक्षण उड़ान के दौरान धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलीफोर्निया में वर्जिन गेलेक्टिक के एक अंतरिक्ष यान में परीक्षण उड़ान के दौरान धमाका हो गया है जिसकी वजह से एक पायलट मारा गया है जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने हवा में एक ज़ोरदार धमाका होते देखा है। यान का मलबा मोहाबी रेगिस्तान में बिखर गया है। वर्जिन गेलेक्टिक पर्यटकों को अंतरिक्ष की सैर कराने के लिए विमान तैयार कर रहा है।

वर्जिन गेलेक्टिक के सबसे वरिष्ठ अधिकारी रिचर्ड ब्रेनसन ने इस साल के आख़िर तक अंतरिक्ष की सैर के लिए उड़ानें शुरू करने का वादा किया था।

बीबीसी के विज्ञान मामलों के संपादक डेविड शुकमेन ने इस धमाके को वर्जिन गेलेक्टिक के लिए एक बड़ा झटका बताया है। शुकमेन का कहना है कि इस दुर्घटना की वजह से कंपनी की भावी योजनाओं में अब और देरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जिन गेलेक्टिक अंतरिक्ष पर्यटन के क्षेत्र में एक नया उद्योग शुरू करने की उम्मीद कर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें