फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी संसद में इस साल शामिल हो सकते हैं भारतीय मूल के कई दिग्गज

Fri, 10 Jun 2016 04:33 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल के अंत तक अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के लिए नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए जारी प्राइमरी से ये संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया राज्य से ही भारतीय मूल के तीन दावेदारों ने प्राइमरी चुनाव में बढ़त बनाकर रखी है। एमी बेरा जहां अपना तीसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए मैदान में है, तो वहीं माइक होंडा के मुकाबले में खड़े रॉ खन्ना भी संसद के निचले सदन में जाने की कोशिश में हैं। इन दोनों के अलावा कैलिफोर्निया अटॉर्नी कमला हैरिस सीनेट में पहुंचने के लिए तैयार हैं।

अगर नवंबर में वह सीनेटर बनती हैं, तो ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय मूल की शख्स होंगी। ये तीनों मजबूत दावेदार डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं। खन्ना और बेरा के इतर इलिनॉय से भारतीय मूल के अमेरिकी राजा कृष्णमूर्ति और सिएटल से प्रमिला जयपाल भी निचले सदन पहुंचने की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन


राजनीतिक पंडितों की मानें, तो भारतीय मूल के इन दावेदारों की स्थिति मजबूत है। इस पर खुशी  जताते हुए बेरा ने कहा कि उम्मीद कर रही हूं कि अगले साल तक मेरे साथ और भारतीय मूल के दिग्गज कांग्रेस में होंगे।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें