फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा की  पाक को दो टूक, पठानकोट के दोषियों को दो सजा

Wed, 08 Jun 2016 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों से पेश आतंकी खतरों के खिलाफ ओबामा ने भारत के साथ खड़ा रहने का संकल्प जताया
  • पीएम मोदी और ओबामा ने चरमपंथी गुटों से संभावित आतंकी खतरों के खिलाफ आपसी सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई
विज्ञापन
barack obama - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट हमले को मुंबई आतंकी हमले की तरह लेते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वह इसके दोषियों को सजा दे। उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा तथा डी-कंपनी जैसे पाक स्थित समूहों से पेश आतंकी खतरों के खिलाफ भारत के साथ खड़ा रहने का संकल्प जताया।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान के अनुसार, ‘उन्होंने (मोदी और ओबामा) ने पाकिस्तान से 2008 के मुंबई हमले और 2016 के पठानकोट हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए कहा।’बयान के अनुसार, बैठक के दौरान मोदी और ओबामा ने माना कि आतंकवाद से मानव सभ्यता को लगातार खतरा बना हुआ है।

उन्होंने पेरिस से लेकर पठानकोट और ब्रसेल्स से लेकर काबुल तक हुए हालिया आतंकी हमलों की निंदा की। संयुक्त बयान के अनुसार, ‘उन्होंने दुनिया के किसी भी हिस्से में होने वाले आतंकवाद और उनको समर्थन देने वाले दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए द्विपक्षीय और समान सोच रखने वाले देशों के साथ अपने प्रयासों को दोगुना करने का संकल्प जाहिर किया।’  
विज्ञापन


बैठक के दौरान, ओबामा और मोदी ने अल कायदा, दाएश/आईएसआईएल, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा, डी-कंपनी और उनसे संबद्ध समूहों जैसे चरमपंथी गुटों से संभावित आतंकी खतरों के खिलाफ सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित किए गए संगठनों के खिलाफ आपसी सहयोग को और मजबूत करना शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें