अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 7 देशों के यात्रियों की अमेरिका में नो एंट्री को लेकर अड़ गए हैं। ये मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, पर डोनाल्ड ट्रंप इस मामले पर जल्द सुनवाई चाहते हैं, साथ ही चाहते हैं कि उनके पुराने आदेश जारी रहें, या उन्हें और भी कड़े किए जाएं। ट्रंप ने तो अमेरिकी न्यायिक प्रक्रिया तक को नहीं छोड़ा और उसे बेहद ढीला करार देते हुए कहा कि कोर्ट भी राजनीतिक रुप से सही फैसले देने की कोशिश कर रहा है, जो कि गलत है।
डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी समयानुसार सुबह 7 बजे ही अमेरिकियों में ट्वीटर के जरिए हलचल मचा दी। डोनल्ड ट्रंप ने इशारा किया है कि वो ट्रैवल बैन पर एग्जीक्यूटिव ऑर्डरों पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। डोनल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा कि लोग, वकील और कोर्ट को इस विषय पर जो कुछ भी कहना है, वो कह सकते हैं। पर मैं इसे 'ट्रैवल बैन' ही कहूंगा।
People, the lawyers and the courts can call it whatever
they want, but I am calling it what we need and what it is, a TRAVEL BAN!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 5, 2017