कल्चर को नहीं छोड़ना चाहती हैं अल्फादली।
अमेरिका में वर्जीनिया के हाईस्कूल में दो मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहन कर स्कूल आने के बाद कथित रूप से घर वापस भेज दिया गया। स्कूल का कहना था कि इन छात्राओं के पास अपने अभिभावकों की तरफ से अनुमति पत्र नहीं था जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने धार्मिक कारण से हिजाब पहना है।
वर्जीनिया के फ्रीडम हाई स्कूल में पढ़ने वाली हाजा बाह और फातमाता मनसरे ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासकों ने हिजाब से सिर ढकने पर उन्हें प्रताड़ित किया। उनसे कहा गया कि वह अपने अभिभावक से नोट लिखवाकर लाए जिससे यह साबित हो सकते कि उन्होंने धार्मिक कारणों से हिजाब पहना है।
बाह ने कहा कि आमतौर पर मैं स्कूल में हिजाब नहीं पहनती हूं लेकिन इस बार रमजान के कारण मैंने ऐसा किया।’ उसने कहा, ‘यदि यह मेरा धर्म हैं तो मुझे नोट लिखवाने की क्या जरूरत है।’ हालांकि बाद में संबंधित स्कूल अधिकारियों की तरफ से इस बारे में लड़कियों और उनके परिवार से माफी मांग ली गई।