फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में एक छात्र ने स्कूल की कैंटीन में गोलियां चलाकर पहले एक बच्चे को मारा और फिर खुद को गोली मार ली है।
विज्ञापन


इस घटना में दो लड़के और दो लड़कियां घायल हुई हैं। और इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

मैरिसविले पिलचक हाई स्कूल में हुई इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जेलेन फ्रायबर्ग ने चुपचाप अपने दोस्तों को गोली मारी और फिर खुद को मारा।

पुलिस कमांडर रॉब लैमोरेक्स का कहना था, "हम इस समय दो लोगों के मरने की पुष्टि कर सकते हैं। गोली चलाने वाला मारा गया है और एक और अन्य व्यक्ति मारा गया है। वो स्टाफ है या छात्र हम पुष्टि नहीं कर सकते। फिलहाल पूरे स्कूल की तलाशी चल रही है।"

संघीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में जो हथियार इस्तेमाल किया गया, उसे कानूनी तरीके से खरीदा गया था।

जिन छात्रों ने इस घटना को होते हुए देखा, उन्हें कई घंटे तक स्कूल में रखा गया और जांचकर्ताओं ने उनसे पूछताछ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें