फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस में फिर आया 'घुसपैठिया'

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के खुफिया विभाग के मुताबिक बुधवार शाम एक व्यक्ति व्हाइट हाउस की दीवार फांद कर परिसर में घुस आया।
विज्ञापन


हिरासत में लिए जाने से पहले इस व्यक्ति पर खुफिया विभाग के कुत्तों ने हमला भी किया।

समाचार एजेंसियों के अनुसार, खुफिया सेवाओं के एक प्रवक्ता ने कहा, "एक व्यक्ति व्हाइट हाउस की उत्तरी दीवार से परिसर में घुसा। उसे तत्काल सीक्रेट सर्विस के-9 और अन्य अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया।"

करीब एक महीना पहले व्हाइट हाउस में एक अन्य व्यक्ति दाखिल होने में कामयाब रहा था और वो इस समय हिरासत में है।

उस घटना से व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे जिसके बाद सीक्रेट सर्विस की निदेशक जूलिया पियर्सन ने इस्तीफा दे दिया था।

ताजा घटना स्थानीय समय शाम सवा सात बजे के आसपास हुई थी।

हिरासत में लिए गए संदिग्ध व्यक्ति को स्वास्थ्य जाँच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

समाचार एजेंसियों के अनुसार एक वीडियो में खुफिया विभाग के एजेंट व्हाइट हाउस के उत्तरी लॉन में संदिग्ध व्यक्ति को घेर कर खडे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें