फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी चुनाव में मतदान को प्रभावित करने वाले हजारों ट्विटर हैंडल डिलीट

Sun, 04 Nov 2018 09:39 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने मंगलवार को होने वाले महत्वपूर्ण चुनाव से पहले हजारों ऑटोमेटिक ट्विटर हैंडल को डिलीट कर दिया है। दरअसल, इन अकाउंट्स के जरिये डेमोक्रेट्स के रूप में अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति हतोत्साहित किया जा रहा था। 

विज्ञापन


सीएनएन के मुताबिक, डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल अभियान समिति ने इन अकाउंट्स के बारे में ट्विटर को पहले ही अलर्ट किया था। ऐसे हजारों अकाउंट को सितंबर के अंत और अक्तूबर के शुरुआत में डिलीट किया गया है। 

बता दें कि इससे पहले फेसबुक ने भी इस मामले में कार्रवाई की थी। उसने राजनीतिक सामग्री वाले बेकार लिंक और क्लिकबेट के साथ उपयोगकर्ताओं को स्पैमिंग करने के लिए बनाए गए 800 से अधिक पेजों और अकाउंट्स को बंद किया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जब से रूसी एजेंटों के 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उसकी सेवा का दुरुपयोग करने की जानकारी मिली है, तब से फेसबुक और ट्विटर गलत सूचना और चुनाव में हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें