फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: ट्रंप की रैली से सिख युवक को निकाला

Mon, 25 Jan 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप की रैली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिख युवक ने ट्रंप का विरोध कर दिया।
विज्ञापन


डोनल्ड ट्रंप की मस्कैटिन हाई स्कूल में हो रही रैली के दौरान पगड़ी पहने ये सिख युवक 'स्टॉप हेट'  का बैनर लेकर विरोध प्रकट करने लगा। इस वजह से ट्रंप को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।

इसके बाद ट्रंप जो राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं ने भीड़ में सिख युवक और उसके एक साथी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये वो टोपी नहीं पहने है क्या ये वही है? और वह पहन भी नहीं पाएगा। इससे बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नस्लीय टिप्पणी के कारण ट्रंप का विरोध

ट्रंप की रैली में पहले भी मुसलमानों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के कारण जीओपी प्रत्याशी को हटाने की मांग होती रही है।

वहीं अपनी लोकप्रियता में किसी प्रकार की कमी न आए इसलिए अब ट्रंप सुरक्षाकर्मियों को ट्रंप की ओर से किसी भी विरोध करने वाले को किसी भी प्रकार की चोट न पहुंचाए जाने की हिदायत दी गयी है।

साथ ही समर्थकों से कहा गया है कि जब भी कभी कोई विरोध करता नजर आए तो सिर्फ तीन बार ट्रंप,ट्रंप,ट्रंप चिल्ला दें। हालांकि इस मामले में विरोध कर रहे लोग यूएसए,यूएसए,यूएसए चिल्‍लाते दिखाई दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें