फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरिन फोस्टर की मां को मिली जमानत, घर में रहेंगी नजरबंद

Tue, 28 Nov 2017 06:24 PM IST
एजेंसी / ह्यूस्टन
विज्ञापन
शेरिन फोस्टर
विज्ञापन
पिछले महीने अमेरिका के टेक्सास में मृत पाई गई तीन वर्षीय भारतीय बच्ची शेरिन फोस्टर की मां को जमानत तो मिल गई मगर वह नजरबंद रहेंगी। वहीं उन्होंने अपनी ढाई लाख डॉलर की जमानत राशि को एक लाख डॉलर करवाने में सफलता प्राप्त कर ली।
विज्ञापन


पढ़ें- मरने से पहले घर में रात भर अकेली थी भारतीय बच्ची शेरिन, मां गिरफ्तार

शेरिन की 35 वर्षीय मां सिनी एन मैथ्यूज को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। जांच में पाया गया था कि सिनी और उनके पति वेस्ली मैथ्यूज ने लगभग डेढ़ घंटे के लिए बिनी किसी वयस्क के घर पर अकेले छोड़ दिया था। वे दोनों अपनी सगी बच्ची के साथ 6 अक्तूबर को डिनर के लिए बाहर चले गए थे। इसके बाद 22 अक्तूबर को शेरिन की लाश घर से एक किमी दूर एक पुलिया के नीचे मिली थी।

च्ची को गंभीर तौर पर चोट पहुंचाने के आरोप में वेस्ली को गिरफ्तार किया गया है और वह एक लाख डॉलर की जमानत राशि पर अभी भी डल्लास काउंटी जेल में है। सोमवार को सुनवाई के दौरान डल्लास काउंटी आपराधिक जिला अदालत के जज ने सिनी की जमानत राशि को ढाई लाख डॉलर से कम करके एक लाख डॉलर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें