वैज्ञनिकों ने एक नया ओमनीफोबिक कोटिंग बनाया है। जो किसी भी सतह पर कोटिंग के बाद पानी, एल्कोहल और तेल को टिकने नहीं देगा। अमेरिका में किए गए इस शोध में एक भारतीय मूल समेत अन्य देशों के भी वैज्ञानिक शामिल हैं।
अमेरिका में मिशिगन यूनिवर्सिटी के एक सहयोगी प्रोफेसर अनिश तुटेजा द्वारा विकसित कैमिकल कोटिंग एकदम स्थिर और साफ है। इसे कई सतहों पर लागू किया जा सकता है।
किसी भी तरल के ऊपरी सतह पर लगाया जा सकता है। ओमनी फोबिक कोटिंग जहाजों और पनडुब्बियों के खारे पानी के संपर्क में आने से उसके धरातल के हिस्से को खराब होने से बचाएगी।