फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने खोजा सूरज की रोशनी से पानी को शुद्ध करने का तरीका

Wed, 27 Jul 2016 08:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पानी
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने पीने के पानी को कम समय में साफ करने के लिए एक नया तरीका ढूढ़ निकाला है। इस नये तरीके में ग्राफीन ऑक्साइड और सूरज की रौशनी का प्रयोग कर के पानी को साफ किया जा सकेगा। अगर यह तरीका पूरी तरीके से सफल रहा तो यह भारत जैसे देशों के लिए काफी कारगर साबित होगा। 
विज्ञापन


वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर श्रीकांत सिंगामनेई ने बताया कि भारत जैसे देश जहां पर्याप्त सूरज की रौशनी है वहां गंदे पानी को सूर्य के प्रकाश के माध्यम से वाष्पित कर शुद्ध जल प्राप्त किया जा सकेगा।  इस नये प्रयोग में बैक्टीरिया उत्पादित सेल्युलोज़ और ग्राफीन ऑक्साइड का प्रयोग कर द्विस्तरीय परत बनाने में मदद मिलेगी जो उष्मा कम होने के दौरान वाष्पित जल को तेजी से एकत्र करने का काम करेगा।

इस प्रक्रिया में प्रयोग होने वाला सेल्युलोज और ग्राफीन ऑक्साइ़ड काफी आसानी से व सस्ती दरों में उपलब्ध है। जिससे पानी साफ करने में पहले की अपेक्षा कम खर्च आयेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें