फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

H-1B वीजा पर भारत के लिए राहत की खबर, अमेरिका ने दिया भरोसा

Sat, 04 Mar 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
एस. जयशंकर और रेक्स टिलरसन - फोटो : ani
विज्ञापन
चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका गए विदेश सचिव एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से वॉशिंगटन डी.सी मेें मुलाकात की। भारतीय विदेश सचिव ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से जारी एच1बी वीजा को लेकर भी बात रखी।
विज्ञापन


जब विदेश सचिव से ट्रंप प्रशासन के साथ एच1बी वीजा को लेकर हुई चर्चा के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई बैठकों में चर्चा हुई है। विदेश सचिव ने नए ट्रंप प्रशासन से कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है और अमेरिका के प्रतियोगिता में बने रहने के लिए भारतीय भागीदारी बहुत अहम है।  

अमेरिकी सरकार ने भारत को भरोसा दिलाया है कि एच1 बी वीजा के नियमों को कड़ा करना उनकी प्राथमिकता नहीं है लेकिन ये उनकी इमिग्रेशन पॉलिसी का खास हिस्सा होगा। एएनआई के मुताबिक अमेरिका ने एच1-बी वीजा की प्रीमियम प्रोसेसिंग को 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


विदेश सचिव एस. जयशंकर से इस मुद्दे पर बात करने पहुंची विजिटिंग कॉमर्स सेक्रटरी रीता तेवतिया ने बताया कि भारत ने इस मुद्दे को अमेरिका के सामने पूरे ताकत के साथ उठाया है। उन्होंने आगे कहा कि हमने इस बातचीत में इस बात को अमेरिका के सामने रखने का प्रयास किया है कि एच 1-बी वीजा ट्रेड और सर्विस कैटेगरी में आता है और इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को ही फायदा मिलेगा और वो दुनिया के सामने मजबूत आर्थिक देश के तौर पर उभरेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें