फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्सिको बॉर्डर पर महिलाओं को उनके बच्चों से अलग कर रहे अमेरिकी अधिकारी

Sat, 04 Mar 2017 12:54 PM IST
amarujala.com- prensented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकन डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी एक पॉलिसी पर विचार कर रहा है जिसमें अमेरिकी-मैक्सिको सीमा को अवैध रूप से पार करने पर मां और बच्चों को अलग कर दिया जाएगा। इस पॉलिसी पर विचार ट्रंप की 'कैच एंड रिलीज' पॉलिसी को बंद करने के आदेश पर किया गया।
विज्ञापन


दो अधिकारियों ने बताया कि महिला और बच्चों को एक साथ सीमा पार करने को अवैध घोषित कर दिया है इसलिए अमेरिकी अधिकारियों द्वारा उन्हें अलग-अलग किया जा रहा है। ऐसा डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के सुझाव के तहत किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया ऐसा महिलाओं का बच्चे के साथ अमेरिका से पलायन को रोकने के लिए किया जा रहा है।

इस पॉलिसी के अनुसार माता-पिता को सुनवाई तक अभिरक्षा में रखने का अनुमति होगी। जबकि बच्चों को तब तक डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज को सौंप दिया जाएगा जब तक उनका कोई अमेरिकी अभिभावक दावेदार के रूप में न आ जाए।
विज्ञापन


नई अमेरिकी पॉलिसी के अनुसार अवैध रूप से सीमा को पार करने वाले परिवारों को तब तक अमेरिका में रहने की अनुमति होगी जब तक उनके खिलाफ सुनवाई पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें