फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को आठ एफ-16 बेचने पर अमेरिका की मुहर

Sat, 05 Mar 2016 08:08 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन।
विज्ञापन
एफ-16 लड़ाकू विमान - फोटो : Reuters
विज्ञापन
भारत और अमेरिकी नीति निर्माताओं के विरोध के बावजूद अमेरिकी सरकार ने औपचारिक तौर पर पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू विमान बेचे जानी की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, ‘प्रस्तावित बिक्री अमेरिका की विदेश नीति के उद्देश्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्यों के अनुरूप है और इसके लिए दक्षिण एशिया में रणनीतिक साझेदार की सुरक्षा में सुधार के लिए मदद की जा रही है।’

यह अधिसूचना शुक्रवार को फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित हुई थी। इसके साथ 11 फरवरी की वह चिट्ठी भी संलग्न थी जो डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर पॉल रेयान को लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरल अधिसूचना के अनुसार इन एफ-16 की कुल कीमत 70 करोड़ डॉलर है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान की सरकार ने इसकी बिक्री के लिए अनुरोध किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें